
उर्स मेले में दिखा अश्लील डांस, वीडियो देखेकर आप भी हो जाएंगे हैरान
शामली. कस्बा झिंझाना में चल रहा है उर्स के धार्मिक मेले में जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है। मेले में स्टेज लगाकर बारबालाओ का डांस कराया जा रहा है। इस डांस के एवज में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से हजारों रुपए की ठगी की जा रही है। इतना ही नहीं, विभिन्न स्थानों पर खेल के नाम पर सट्टा(Satta) भी चल रहा हैं। इसमें छोटे-छोटे बच्चे और युवाओं को जल्द अमीर बनाने का सपना दिखाया जा रहा है।
इस तरह चलता है अश्लील डांस
शामली के कस्बा झिंझाना में थाने के पास इमाम साहब की दरगाह पर प्रति वर्ष लगने वाले उर्स मेले में जमकर अश्लीलता फैलाई जा रही है। धार्मिक मेले के नाम पर मेले में जमकर आए दिन बार बालाओं का डांस कराया जा रहा है। मेले में सर्कस के नाम पर लोगों को बहका कर अश्लील डांस दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं इस अश्लील डांस के नाम पर लोगों से हजारों रुपए की ठगी की जा रही है।
खेल के नाम पर सट्टा
इसके अलावा मेले में विभिन्न जगहों पर छोटी दुकानें बनाकर खेल के नाम पर सट्टे का गेम करा जा रहा है। जिसमे हजारों श्रद्धालु आते हैं मेले में जहा 20 रुपए लगाने पर जीतने वाले को 100 रुपए दिए जाते हैं। इस खेल में अधिकतर युवा व बच्चे हिस्सा लेते नजर आते हैं। मेले की आड़ में सट्टा का खेल युवाओं व बच्चों को अंधेरे की ओर धकेल रहा है। इसकी कई बार नागरिकों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही हैं। जबकि मेले की दूरी थानेदार नहीं है। थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही मेला लगा हुआ है।
राम भरोसे सुरक्षा
वहीं, मेले की सुरक्षा की बात करें तो अश्लील डांस के दौरान कई बार झगड़ा होने की भी संभावनाएं बनी रहती है और इस दौरान कोई पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद नहीं रहता है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना भी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, इस संबंध में झिंझाना थाना अध्यक्ष ओपी चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया कि मेले में सट्टा चलने की खबर के मामले को संज्ञान में लिया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
8 Oct 2018, 9:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.