
कैराना उपचुनाव: सीएम योगी ने पलायन करने वाले व्यापारियों के लिए किया बड़ा ऐलान
शामली। कैराना उपचुनाव में भाजपा मृगांका सिंह प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ शामली पहुंचे। सीएम योगी ने मंच पर पहुंचकर भारत माता की जय, वंदे मातरम से अपना भाषण शुरु करते हुए जनता से कहा कि आपने भीषण गर्मी में जो उत्साह दिखाया है उसके लिए आपका स्वागत अभिनन्दन है। आपकी बहुत समस्याएं हैं, ये एक दिन की नहीं हैं 15 वर्षों की हैं। हमें खजाना खाली मिला। 31 मई तक जो किसान रह गए हैं, उनको मौका है लोन माफी का। यहां तापमान 45 डिर्गी है, लेकिन जनता यहां है। हमें तय करना होगा, हमें कैसा उत्तर प्रदेश बनाना है।
क्षेत्र का नौजवान सड़कों पर दौड़ता है। जवान योग्य है, लेकिन सपा की सरकार उन्हें भर्ती नहीं करती थी। कैराना में पीएसी का कैम्प बनाऊंगा। बिना रिश्वत भर्ती होगी। जब यहां दंगे हुए थे, यहां से जाति विशेष के लोगों को जो पुलिस में थे, उन्हें पूरब में भेजा गया। हमने मिट्टी से रॉयल्टी हटवाई। हमने अवैध वसूली रोकी। कोह्लू पर सपा ने टैक्स लगाया। अब आप लोग खुलेआम कोह्लू लगवाओ। सबकी समस्याओं का हम समाधान करेंगे। एक ओर वो लोग जिन्होंने पलायन कराया। एक ओर हम हैं। व्यापारी कैराना में वापस आ रहे हैं। शामली व कैराना-कांधला में 300 करोड़ के इन्वेस्टर आए हैं। व्यापारी आएं हम उन्हें सुरक्षा देंगे।
हम आंगनवाड़ियों व वकीलों की समस्याओं को लेकर कटिबद्ध हैं। पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया। कैराना पलायन को लेकर हुकुम सिंह को आंदोलन नहीं करना पड़ता। आप याद करो 15 महीने पहले यहां दहशत थी, अराजकता थी, बड़े अपराधी व्यापरियों से गुंडा टैक्स वसूल करते थे। जो भी हमारी बहनों के लिये खतरा बनेगा, हमारी पुलिस उसके लिये खतरा बनेगी। सीएम योगी ने कहा कि भारत में 125 करोड़ जनता अपना आशीर्वाद मोदी जी को देती है। हमने अपराधी को जहां पहुचना था पहुंचाया। सुरेश राणा , संजीव बालियान जेल गए। गन्ना किसान हमारा मुद्दा है, लेकिन जिन्ना की तस्वीर नहीं लगने देंगे। हमने 984 करोड़ का गन्ना भुगतान कैराना लोकसभा क्षेत्र में कराया है। एक-एक गन्ना भुगतान की जिम्मेदारी मेरी है। किसानों का शोषण नहीं सहेंगे। हमने किसानों की सरकार बनाई।
शामली में जनसभा के बाद सीएम योगी 2 बजे बिजनौर की नूरपुर सीट पर भी पार्टी प्रत्याशी अवनी सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में पहुंचे अधिवक्ताओं व पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने अधिवक्ताओं को जनसभा में जाने से रोका तो अधिवक्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़कर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए जनसभा स्थल के पास पहुंचने का प्रयास किया।
दरअसल अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कैराना उपचुनाव में मतदान का बहिष्कार किया हुआ है। अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। सुरक्षा को देखते हुए इस समय जनसभा स्थल के सामने भारी पुलिस बल मौजूद है। कार्यक्रम में भाजपा के दर्जनों कद्दावर नेता मंच पर मौजूद हैं। इनमें गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा , मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण शामिल हैं।
Published on:
24 May 2018 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
