राजस्थान के सबसे बड़े महाविद्यालयों में शामिल रहे श्रीकल्याण राजकीय महाविद्यालय सीकर को सबलपुरा शिफ्ट करने के आदेश से पहले ही छात्र संगठनों ने इसका विरोध तेज कर दिया है। अभी केवल इसके प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। एसएफआई के जिलाध्यक्ष सुरेश ढाका, सचिव गोविंद शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश बाज्या व अन्य ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन देकर कॉलेज के शिफ्ट करने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सबलपुरा में लैब की भी सही व्यवस्था नहीं है। इधर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष दिनेश नागा, पूर्व जिलाध्यक्ष तनसुख ओला, अंकित चौधरी व अन्य ने विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन देकर कॉलेज शिफ्ट करने के प्रस्ताव का विरोध किया।