8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बड़े भाजपा नेता का विवादित बयान, सीएम ने हुनमान को बताया दलित तो नेता ने इन्हें बता दिया इस्लामिक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को दलित बता दिया। जिसके बाद में विवादित बयान की देशभर में निंदा की गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 19 Dec 2018, 10:25 AM IST

bjp

VIDEO: बड़े भाजपा नेता का विवादित बयान, सीएम ने हुनमान को बताया दलित तो नेता ने इन्हें बता दिया इस्लामिक

मुजफ्फरनगर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को दलित बता दिया। जिसके बाद में विवादित बयान की देशभर में निंदा की गई थी। उसके बाद भी भाजपा नेतओं विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे है। मुजफ्फरनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष ने विवादित बयान दे डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने देश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इस्लामिक करार देते हुए कहा कि मीडिया इस्लामिक है। इस्लामिक देशों से बहुत पैसा आता है। नेता ने कहा कि न्यूज चैनल पर ध्यान देने की जरूरत नहीं, ये मैनेज खबरें ही दिखाते है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान की जाति बता कर भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी की थी। जिसकी चौतरफा निंदा की गई थी। साथ ही कई जगह सीएम के विवाद को लेकर विपक्षी पार्टियों ने उन्हें घेरा भी था। लेकिन मुजफ्फरनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष ने मीडिया को मजहब में बंटने का सर्टिफिकेट देकर शर्मसार कर देने वाला बयान दिया है। मामला जनपद मुजफ्फरनगर का है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी थाना भोपा क्षेत्र के गांव बिहार गढ़ में जन समस्या सुनने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने मंच से पहले तो सपा बसपा और कांग्रेस को जमकर कोसा। पब्लिक को इन पार्टियों दूर रहने की सलाह दी। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने देश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इस्लामिक करार देते हुए मंच से कहा कि जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इस देश का रा इस्लामिक है। इस्लामिक देशों से बहुत सारा पैसा यहां आता है। इसलिए मैं आपसे कहता हूं की टीवी की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं। यह सारी मैनेज खबरें देते हैं और सब पैसा लेकर खबरें देते हैं।