दरअसल मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बिडौली का है, जहां पर बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ छोटू को जान से मारने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है घटना उस समय की है जब सुरेन्द अपने धर्मकांटे पर बैठा हुआ था। उसी बीच बाइक पर सवार होकर गांव का ही एक युवक रवि पुत्र सोमपाल अपने दो अन्य साथियों के साथ धर्मकांटे पर पहुंचा, जिसने अपने हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल ले रखी थी। आरोपी युवक ने पेट्रोल सुरेंद्र के ऊपर डाल दिया और लाइटर निकाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। जहां से सुरेंद्र भाग खड़ा हुआ है और इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।