14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा राज में व्यापारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई तो पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे

बाजार बंदकर धरने पर जमे व्यपारी

2 min read
Google source verification
BJP leaders

भाजपा राज में व्यापारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई तो पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे

शामली. व्यापारियों की पार्टी माने जाने वाली भाजपा के राज में व्यापारियों के साथ पुलिस वालों की बदसलूकी की खबर ने भाजपा नेताओं को बेचैन कर दिया है। इस दौरान व्यापारियों के साथ ही भाजपा नेताओं के साथ भी पुलिस वालों पर बदसलूकी करने का आरोप लगा है। इसके बाद से व्यापारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नही ले रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ शामली के व्यापारियों ने एकत्र होकर पहले तो बाजार बंद किया और उसके बाद सभी व्यपारी धरने पर बैठ गए। व्यापारियों की मांग है कि जब तक शामली कोतवाल को सस्पेंड नहीं किया जाता, तब तक सभी व्यापारी पुर्णतः बाजार बंद रखेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। धरने पर बैठे व्यापारियों का आरोप है कि उन्हें धरने पर बैठे करीब 6 घण्टे हो गए हैं, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने नही पहुंचा।

यह भी पढ़ें- लाइव मुठभेड़: सामने आई ऐसी तस्वीर, जो अब तक आपने कभी नहीं देखी हेगी

दरअसल, शुक्रवार को शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में सिटी के फव्वारा चौक पर श्रम विभाग और सदर पुलिस की टीम नाबालिक बच्चों से बाल मजदूरी कराने की शिकायत पर चंकिंग करने पहुंची थी। उसी दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल के साथ सदर कोतवाल कालरा ने बदसलूकी कर दी। इतना ही नहीं कोतवाल कालरा ने एक व्यापारी नेता को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। हालांकि, बाद में व्यापारियों के एकत्र हो जाने के बाद उनको छोड़ दिया गया। इस बात से नाराज भाजपा नेता और व्यापारियों ने एसपी से मिलकर सदर कोतवाल कालरा को सस्पेंड करने की मांग की, लेकिन उनकी मांगों को नही माना गया। इसके बाद व्यपारियों ने बाजार बन्द कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यपारियों का धरना चलते हुए करीब 6 घण्टे बीत गए हैं, लेकिन व्यपारियों की समस्या सुनने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही पहुंचा, जिसको लेकर व्यपारियों में भारी रोष है।