दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह आैर अमित शाह बारह बजे शांतिकुंज में श्रद्घासुमन आर्पित कर हरकी पैड़ी के लिए रवाना होंगे। लेकिन उनसे पहले ही सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाआें को देखने आैर अस्थियां प्रवाह कराने के लिए मुजफ्फरनगर से शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल निकल गये है। वह अन्य नेताआें के साथ अपने मुजफ्फरनगर जिले से हरिद्वार पहुंचेंगे। वह यहां व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा का जायजा लेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय की अस्थियों को प्रवाह कराने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अौर उतराखंड के सीएम के साथ अस्थियां प्रवाह कराने में कपिल देव भी साथ रहेंगे।