
भाजपा विधायक ने कहाः कांवड़ यात्रा में हुर्इ कोताही तो अधिकारियों पर कर दूंगा यह कार्रवार्इ
मुजफ्फरनगर।श्रावण मास के लगते ही करोड़ो की संख्या में शिवभक्त कावड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर से होते हुए अपने गतव्य की ओर अग्रसर होते हैं।जिसके चलते मुजफ्फरनगर में शिव भक्तों की सेवा के लिए सैकड़ों की संख्या में कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाते हैं।इन्हीं शिविरों में से एक अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल द्वारा एक कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया।इसी का उद्घाटन बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व सरधना से विधायक संगीत सोम ने फीता काटकर किया।इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को एेसी चेतावनी दे दी।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-भारी असुविधा के बीच कांवड़ यात्रा
उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा विधायक
उद्घाटन करने पहुंचे बीजेपी विधायक संगीत सोम ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कावड़ यात्रा के दौरान कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बर्खास्त व सस्पेंड करने की चेतावनी दे डाली। इतना ही नहीं भाजपा के इस फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि मुझे तो जमीन आसमान नहीं आसमान पाताल का फर्क महसूस हो रहा है और सही में जो हिंदुत्व की परिभाषा सावन के महीने में दिखाई जानी चाहिए। जो भोले के नाम पर दिखाई जाती है।पिछले बहुत सालों से दबाया जा रहा था।इस साल में वह अपने आप में ही एक अपारशक्ति हैं।
लापरवाही सामने आते ही अधिकारियों पर लिया जाएगा एक्शन
वहीं विधायक ने टूटी सड़कें और कावड़ यात्रा के सवाल पर बोलते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन ने कोई लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।किसी को भी कावड़ यात्रा के साथ छेड़छाड़ और कावड़ यात्रा में अगर कोई भी अधिकारी कोताही बरतेगा।तो उसके साथ वहीं व्यवहार होगा। जो सही में होना चाहिए और अधिकारी को बर्खास्त और सस्पेंड तक कर दिया जाएगा।
Updated on:
4 Aug 2018, 10:25 AM IST
Published on:
4 Aug 2018, 10:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.