3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरु किया ये बड़ा अभियान, विपक्षी दलों में मची खलबली

भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक ने मुजफ्फरनगर से की अभियान की शुरुआत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Jun 2018, 10:41 AM IST

मुजफ्फरनगर। देश में भारत निर्वाचन आयोग ने 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव को लेकर 1 जुलाई से 30 जुलाई तक निर्वाचन आयोग नए मतदाता बना रहा है। इसी अभियान के तहत भाजपा ने भी नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा ने इसकी शुरुआत जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस यानी 23 जून से शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें-करोड़ों के घोटाले में गिरफ्तार इस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट ने दिया ये आदेश, हो सकते हैं अहम खुलासे

इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पार्टी ने पूरे प्रदेश में गोष्ठी करके मतदाताओं को जागरूक करने का 3 दिवसीय अभियान शुरु कर दिया है, जो 23 से 25 जून तक चलेगा। इसी जागरूकता अभियान में पहले दिन मुज़फ्फरनगर में भाजपा पश्चिमी यूपी के प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता व एमएलसी विजय बहादुर पाठक पहुंचे और गोष्ठी को सम्बोधित किया। साथ ही डाकबंगले पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जुट जाने के लिए निर्देशित किया। विजय बहादुर पाठक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने यह तय किया है कि 1 जून से लेकर 30 जून तक राज्य में जो लोग मतदाता बनने से छूट गए हैं, उन्हें मतदाता बनाया जाए।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस भाजपा विधायक ने पत्थरबाजों द्वारा हमले के बाद शहीद सैनिक औरंगजेब के परिजनों से की मुलाकात

राजनीतिक दल का कार्यकर्ता होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी इस अभियान में सहभागिता हो। इसलिए पार्टी ने यह तय किया है कि 23, 24 और 25 जून तक इन तीन तिथियों में विशेष रुप से अभियान चलाकर पार्टी कार्यकर्ता मतदाता जोड़ने का कार्य करेंगे। इस योजना के तहत शनिवार को विजय बहादुर पाठक मुजफ्फरनगर में आए थे। जहां उन्होंने भोकरहेड़ी बूथ पर जाकर नए मतदाता जोड़ो अभियान की शुरुआत की। वहां पर नए मतदाता बनाए गए। इस दौरान भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मेरी प्रदेश के कार्यकर्ताओं से अपील है कि वह अपने-अपने मतदान केंद्रों पर यह सुनिश्चित करें कि जो लोग मतदाता बनने से छूट गए हैं वह मतदाता बनें।

यह भी देखें-बीजेपी का मतदाता बनाओ अभियान

हम अपने चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और तैयारी के उद्देश्य से हमने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अपने-अपने बूथ पर 50% से अधिक मत भारतीय जनता पार्टी को कैसे मिलें, इसका संयोजन करें। इसके लिए संपर्क करें और योजना बनाएं और स्वाभाविक रूप से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। कैसा भी गठबंधन हो जब बूथ पर 50% से ज्यादा मत हमें मिलेगा तो जीत किसके खाते में जाएगी यह आप समझ सकते हैं। साथ ही पाठक ने कहा कि दूसरी बात जब लोकसभा चुनाव का बिगुल बजेगा तो लोग पूछेंगे कि गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन है? हमारे पास तो आदरणीय नरेंद्र मोदी जी हैं पर बाकी को बताना होगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश