22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Muzaffarnagar / सैम पित्रोदा की माफी के बाद भाजपा ने खेला ये बड़ा दांव, देखें वीडियो

सैम पित्रोदा की माफी के बाद भाजपा ने खेला ये बड़ा दांव, देखें वीडियो

सैम पित्रोदा के सिख विरोधी बयान पर जगह-जगह प्रदर्शन BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस व पित्रोदा का पुतला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 May 2019, 10:08 AM IST

sam pitroda

सैम पित्रोदा की माफी के बाद भाजपा ने खेला ये बड़ा दांव, देखें वीडियो

मुज़फ्फरनगर. दिग्गज कांग्रेसी सैम पित्रोदा के हालिया बयान को लोकर भाजपा सिख वोटों को साधने के इरादे से सड़क पर आ गई है। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर के शिव चौंक पर भी इकट्ठा होकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद इन लोगों ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और कांग्रेस का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1984 में हुए दंगों को लेकर कांग्रेस पार्टी के सलाहकार सैम पित्रोदा के साथ-साथ कांग्रेस को भी घेरने का प्रयास किया। भाजपा ने पित्रोदा के बयान को लेकर कड़ा रोष जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपाईयों ने शिव चौक पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें: भाजपा के इस विधायक पर चुनावी मौसम में लगा होश उड़ा देने वाला आरोप

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शिव चौक पर पहुंचे और कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के द्वारा 1984 के दंगों को लेकर दिये गये बयान ‘जो हुआ सो हुआ’ को लेकर कड़ा रोष जाहिर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में कांग्रेस नेताओं के द्वारा 1984 में सिक्खों का नरसंहार कराया गया। इसको लेकर माफी मांगने के बजाये इस पार्टी के नेता शर्मनाक बयानबाजी कर रहे हैं। इस दंगे के लिए पूरा मानव जगत कांग्रेस को कभी भी माफ नहीं कर सकता। इस दंगे में निर्दोष सिक्खों को सड़कों पर जीवित जलाया गया और कांग्रेसी नेता आज भी हिन्दुस्तान में कलंक के रूप में याद की जाने वाली इस घटना को लेकर जो हुआ सो हुआ वाला आचरण प्रस्तुत कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से मानवता के कत्ल की दोषी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आवाज उठाने और सबक सिखाने की अपील भी की। सेम पित्रोदा के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस और सैम पित्रोदा का पुतला दहन किया।