1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: पाकिस्तान से कुकर में रखकर ये अवैध हथियार लेकर आ रहे थे दो लोग, अटारी बॉर्डर पर BSF ने पकड़ा

परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 May 2018, 8:00 PM IST

BSF on Atari border

शामली। जनपद निवासी एक वृद्ध मुल्तान अहमद को भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने चेकिंग के दौरान उसके समधी नजीर अहमद निवासी सहारनपुर के साथ अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार किया है। वहां पर इनके पास से कुकर में छिपाकर पाकिस्तान से हिंदुस्तान लाई जा रही एक अवैध पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। शामली पुलिस भी आरोपियों के परिजनों व इनके पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-योगी के इस कद्दावर मंत्री ने कैराना में भाजपा की भारी वोटों से जीत की बताई ये बड़ी वजह तो पसर गया सन्नाटा

दरअसल आपको बता दें कि एक बार फिर से कैराना सुर्खियों में है। कैराना कोतवाली क्षेत्र के पास के गांव पंजिठ निवासी मुल्तान अहमद आज से 20 दिन पूर्व पाकिस्तान में अपनी रिश्तेदारी में गया था। उसके साथ सहारनपुर के दनवा गांव निवासी उसका समधी नजीर अहमद भी था। मंगलवार की देर शाम मुल्तानी अपने समधी के साथ पाकिस्तान से हिंदुस्तान के अटारी बॉर्डर पर पहुंचा तो वहां चेकिंग के दौरान उसके पास से प्रेशर कुकर में छिपाकर भारत लाई जा रही एक अवैध पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई।

यह भी पढ़ें-सिविल सेवा में 7 बार मिली असफलता फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जब मिली सफलता तो DM ने भी दी बधाई

बॉर्डर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मुल्तान अहमद की बेटी ने बताया कि कांधला निवासी कोई युवक उसके पिता व उनके समधी को पाकिस्तान ले गया था। मुल्तान के पकड़े जाने की उन्हें कोई सूचना नहीं है।

देखें वीडियो-अवैध हथियार के साथ पाक बॉर्डर पर दो गिरफ्तार

एएसपी शामली श्लोक कुमार ने बताया कि शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी मुल्तान अहमद हिंदुस्तान के अटारी बॉर्डर पर अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मुल्तान का पासपोर्ट 2014 में बना था। वह इससे पूर्व पाकिस्तान गया था या नहीं इसकी जांच की जा रही है और उसके पाकिस्तान के कनेक्शन की भी जांच चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश