मुजफ्फरनगर. दलित आंदोलन के दौरान दंगाइयों द्वारा जनपद में की गई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में पुलिस दोषियों को बख्शने के मूड में नहीं है। इसी सिलसिले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर चली फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर सैकड़ों लोगों को जेल भेज दिया है। इसी कड़ी में बसपा के जिलाध्यक्ष कमल गौतम को पुलिस द्वारा जेल भेजा गया। वहीं पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर बसपा के पूर्व सांसद वह विधायक सहित कई कार्यकर्ता एसएसपी अनंत देव तिवारी से मिले। बसपा नेताओं ने निर्दोष लोगों पर कार्रवाई ना करने की मांग की है। जैसे ही बसपा नेता एसएसपी के ऑफिस में घुसे, वहां उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, उस वक्त बुढाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक भी एसएसपी के ऑफिस में पहुंच गए। उमेश मलिक को देखकर बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी ने उन पर व्यंग करते हुए कहा कि तुम चाहे हम पर जितने भी कर लो सितम, हंस-हंस के सहेंगे हम।