बुलन्दशहर. आपसी सौहाद्र बनाने और पर्यावरण सरंक्षण के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने विकास खण्ड बुलन्दशहर के अन्तर्गत गोद लिये गये गांव कमालपुर में ईदगाह परिसर में स्थापित ‘ईद वाटिका’में कुरआन में वर्णित पौधों का रोपण किया। इसके अलावा एसएसपी संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रवीन्द्र कुमार और अपर जिलाधिकारी न्यायिक शमशाद हुसैन, तहसीलदार सदर हीरालाल सैनी सहित मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों द्वारा आस्था से जुड़े पौधों का रोपण किया गया। जिलाधिकारी ने 'ईद वाटिका' का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुस्लिम आस्था से जुड़े खजूर, अंजीर, अनार, अंगूर, पीलू, मेहंदी एवं बरगद जैसे पोधों का रोपण किया गया।