गौरक्षा पर केंद्रीय कानून बनाए गए हमें कोई आपत्ति नहीं है। गोवा में गौमांस सस्ता बिक रहा है, कहीं मिजोरम में बिक रहा है। मेरा मतलब है जब तक गौरक्षा को राजनीतिक रुप दिया जाएगा तब तक यह होगा। गाय हमारे देश की प्राण है। हमारे सनातन की प्राण है। हमारी अतुल्य संपत्ति है, हम उसको मां मानते हैं। इसलिए गौरक्षा के लिए केंद्रीय कानून होना जरूरी है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर के गौ रक्षा केन्द्र कानून का निर्माण करे तो निश्चित रूप से इन सब चीजों से बचा जा सकता है और इससे लोगों की भावनाओं का भी सम्मान होगा।