30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौधरी चरण सिंह की पौत्रवधू चारु चौधरी ने जाट कालोनी में कही ऐसी बात, भावुक हो गए लोग, आप भी देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर की जाट कालौनी में आयोजित एक जनसभा में पहुंची थी चारु पार्टी के मुखिया और अपने ससुर चौधरी अजित सिंह के लिए मांगे वोट 2 अक्टूबर को किसानों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए लोगों की नब्ज छेड़ दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 9 Apr 2019, 8:45 PM IST

charu singh

चौधरी चरण सिंह की पौत्रवधू चारु चौधरी ने जाट कालोनी में कही ऐसी बात, भावुक हो गए लोग, आप भी देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर. किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पौत्रवधु चारु चौधरी मुजफ्फरनगर की जाट कालौनी में सोमवार को आयोजित एक जनसभा में पहुंची। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपने पार्टी के मुखिया और अपने ससुर चौधरी अजित सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान चारु चौधरी ने सभा में मौजूद अपने ससुर तथा गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गईं। 2 अक्टूबर को दिल्ली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का मामला उठाते हुए उन्होंने अपने भाषण में किसानों का दर्द बयां किया।

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के साथ उनकी पुत्रवधु भी सोमवार को जाट कॉलौनी में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंची। अपने सम्बोधन में चारु चौधरी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह अपने ससुर की बात करने के लिए लोगों के बीच आई हैं। उन्होनें कहा कि किसानों की हर लड़ाई में चौधरी अजित सिंह ने उनका साथ दिया है। जितना समय उन्होंने किसानों को दिया है, उतना अपने परिवार को भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं है, लेकिन बहुत हिम्मत कर ससुरजी के सामने भाषण देने आई हैं। उन्होंने दिल्ली में 2 अक्टूबर को किसानों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए लोगों की नब्ज छेड़ दी। चारु ने कहा कि पीएम मोदी को सिर्फ चुनावों के वक्त ही चौधरी चरण सिंह की याद आती है। पांच सालों में मोदी कभी चौधरी साहब को श्रद्धा के दो फूल भी चढ़ाने नहीं आए।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश