1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के इस फायरब्रांड हिंदूवादी मंत्री ने यह कहकर शुरू किया कैराना लोकसभा सीट के लिए चुनाव-प्रचार

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है कैराना सीट, सपा भी नहींं छोड़ना चाहती कोई कसर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Apr 2018, 8:33 PM IST

शामली। कैराना उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शामली की थानाभवन सीट से विधायक एवं गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। मंत्री सुरेश राणा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों को गिना कर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा व सपा से इन प्रत्य़ाशियों का टिकट लगभग फाइनल

उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को कैराना उपचुनाव को लेकर बयान दिया है। सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था में सुधार किया है। योगी सरकार में बदमाशों की कमर तोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने 13 माह के अंदर जनता में बनाया विश्वास कैराना उपचुनाव में सामने आएगा, जिससे भाजपा को लाभ मिलेगा। उन्होंने उत्तर-प्रदेश समिट पर बोलते हुए कहा कि उत्तर-प्रदेश समिट में अकेले शामली में 300 करोड़ का समिट व्यापारियों ने किया है।

यह भी पढ़ें-सपा के आए अच्छे दिन, इस सीट पर टिकट मांगने वालों की लग गई लाइन, हाईकमान की बढ़ी मुश्किलें

वहीं मंत्री ने कैराना पलायन पर कहा कि कैराना में लोग दहशत में रहते थे, उसी गुंडागर्दी के कारण वहां से पलायन भी हुआ था। जिसे योगी सरकार ने रोका है। सुरेश राणा अपने क्षेत्र थानाभवन में चुनाव को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। दरअसल थाना भवन विधानसभा क्षेत्र कैराना लोकसभा का ही हिस्सा है और सुरेश राणा थानाभवन सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। इसलिए कैराना उपचुनाव भाजपा के साथ-साथ उनके लिए भी प्रतिष्ठापूर्ण है।

देखें वीडियो- कैराना चुनाव को लेकर क्या बोले योगी के ये मंत्री

हालांकि इस सीट से सांसद रहे हुकुम सिंह को भी क्षेत्र का बड़ा नेता माना जाता है, जिसका लाभ उनकी बेटी व भाजपा की संभावित प्रत्य़ाशी मृगांका सिंह को मिलना तय है। आपको बता दें कि कैराना विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे हुकुम सिंह को भी 2012 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद वे 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद चुने गए थे। फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्य़ाशी रहीं उनकी बेटी मृगांका सिंह को सपा के नाहिद हसन से हार का सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश