जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना रोड जिंदा पीर के निकट रहने वाले मोहम्मद का निकाह शुक्रवार को गाजियाबाद के नाहल मसूरी निवासी मेहविश परवीन के साथ हुआ था। निकाह की रस्में पूरी कर परिवार अलग—अलग गाड़ियों से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। बताया गया है कि मेरठ निकलने के बाद में बारात की सभी गाड़ियां अलग अलग हो गई। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के एनएच-58 गांव मटौर के पास में हथियारबंद बदमाशोंं ने दूल्हे—दुल्हन की कार को ओवरटेक रोक लिया। दूल्हा और दुल्हन के अलावा 2 साल के बच्चे समेत 5 लोग सवार थे।