30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल राजः बदमाशों ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र का दिनदहाड़े शहर में कर लिया अपहरण

फिरौती की कॉल आने के बाद पूलिस के फूले हाथ-पांव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 4 Oct 2018, 8:53 PM IST

kidnapping case

जांगल राजः बदमाशों ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र का दिनदहाड़े शहर में कर लिया अपहरण

शामली. सूबे में लगातार हो रहे एनकाउंटर के बाद भी लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े शामली शहर में ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद बदमाशों ने छात्र के चाचा को फोन कर दो लाख की फिरौती मांगी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। अपहरण के बाद पुलिस छात्र के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम परिवार के धर्म परिवर्तन करने पर मुसलमानों ने खोला मोर्चा, कर दिया बड़ा ऐलान

ये वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के माजरा रोड की है। यहां गांव तलवा माजरा निवासी देविंदर का पुत्र राजा अपने दो दोस्तों के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। बताया जा रहा कि इसी बीच जब वह शहर के माजरा रोड पर पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार 5 बदमाश आए और छात्र राजा को जबरन बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई छात्र के अपहरण की वारदात से सदर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचा और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके कुछ देर बाद बदमाशों ने अपहृत छात्र के फोन से उसके चाचा को फोन कर 2 लाख रुपए की फिरौती की मांग की।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, इसके बाद दिखा ऐसा नजारा

बदमाशों की ओर से फिरौती मांगे जाने के बाद एसपी खुद पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। छात्र के फोन को सर्विलांस के माध्यम से बदमाशों की तलाश की जा रही है, हालांकि अभी तक अपहृत छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने छात्र के दोनों साथी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। उसके बाद एडिशनल एसपी और शिवा सिटी को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस सभी एंग्ल पर जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग