3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक, युवक को खुले आम मारी गोली, पुलिस वालों पर भी चाकुओं से हमला

लूटकर भाद रहे बदमाशों ने पर पुलिस पर किया हमला

2 min read
Google source verification
Murder in Shamli

शामली. शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में घर के बाहर ही बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी और सदर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को मौके से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः यूपी में मीट की दुकानों पर लगाम लगने से कुत्ते हुए आदमखोर, तस्वीरें देखकर कांप जाएंगे आप

शामली शहर के मोहल्ला दयानंदनगर मंदिर वाली गली निवासी राकेश रोहिला दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में कर्मचारी था। राकेश रूहेला प्रतिदिन ट्रेन से दिल्ली आवागमन करता था। एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार को शामली के लिए रवाना हुआ था। रात में सवा आठ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर राकेश अपने घर जा रहा था। जैसे ही राकेश अपने मोहल्ला दयानंद नगर मंदिर वाली गली में पहुंचा तो वहां बदमाशों ने राकेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली राकेश के सर में लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्लेवासियों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल में लेकर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पीड़ित परिजन की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

यूपी में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले जिले में आज रात से थम जाएंगे रोडवेज के पहिए

WATCH TV: उत्तर प्रदेश की और ज्यादा खबरों के लिए इस लिंक को क्लिक करें और देखें पत्रिका टीवी
शामली में बेखौफ बदमाशों का आतंक पुलिस पर भी भारी पड़ रहा है। इसी कड़ी में देर रात लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी के दोनों हाथों में में चाकू लग गया। घायल पुलिसकर्मी को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके से एक बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा होने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाश से उसके फरार साथी के बारे में पूछताछ कर रही है। घायल पुलिसकर्मी होशियार सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी खत्म कर भोजन करने के लिए शहर के शिव चौक के पास एक ढाबे पर जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि 2 बदमाश राहगीरों से लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिसका उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग