13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल के बाहर नाले में लोगों ने देखा तो निकल गई चीख, खबर मिलते ही जुट गई भीड़, देखें वीडियो

Highlights: -मृतके के पास एक एक्सीडेंट हुई स्विफ्ट डिजायर कार भी मिली -मृतक की पहचान मोहन सिंह निवासी आर्यपुरी फलावदा रोड खतौली जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई -जो कि राजकीय इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2020-01-12_14-41-21.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार को दिन निकलते ही उस समय हड़कंप मच गया जब नाले में एक शव पड़ा मिला। वहीं मृतके के पास एक एक्सीडेंट हुई स्विफ्ट डिजायर कार भी मिली। मृतक की पहचान मोहन सिंह पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश निवासी आर्यपुरी फलावदा रोड खतौली जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। जो कि राजकीय इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें : कुख्यात जतन सिरोही गिरोह के सदस्य रहे संदीप जाट को गोली से उड़ाया

दरअसल, मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सर्कुलर रोड का है। जहां शनिवार की सुबह राजकीय इंटर कॉलेज के गेट नंबर 2 के बाहर नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराई गई।

यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों ने छोड़ दी एक साथ दुनिया

सीओ सिटी हरीश भदोरिया का कहना है कि मृतक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग