
कब्र से निकला मुर्दा, खोलेगा अपनी मौत का राज, देंखे वीडियो
मुज़फ्फरनगर. भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 माह पूर्व छज्जा तोड़ते समय लेंटर गिर जाने के कारण हुई मजदूर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिसमे मृतक मजदूर के भाई ने थाने में शिकायत करते हुए अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया और गांव प्रधान सहित कई लोगो को आरोपित करते हुए कार्यवाही की मांग की जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए थाना भोपा को मृतक का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कब्रिस्तान पहुंचकर मृतक जान अली का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस दौरान मौके पर एसडीएम जानसठ सीओ भोपा सहित भारी फोर्स तैनात किया गया। मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली का है। 14 मार्च 2018 को ग्राम प्रधान के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। वही गांव का ही निवासी जैगम नाम का एक मजदूर भी मजदूरी कर रहा था और उस दिन जैगम जब बालकनी का छज्जा तोड़ रहा था। तभी अचानक पूरा लेंटर टूटकर नीचे गिर गया। लेंटर गिरने से जैगम गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जिनके बाद मजदूर को घायल अवस्था मे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने बगैर किसी कार्रवाई के मृतक जैगम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। कई महीने बीत जाने के बाद फिर मृतक के परिजनों व प्रधान पति शबाब आलम के बीच कोई ऐसी बात हुई। जिसके बाद मृतक के भाई जाहिद ने थाने में शिकायत करते हुए जैगम की हत्या का आरोप प्रधान पति शबाब आलम सहित 5 लोगों पर लगाते हुए मामले की जांच की मांग की थी। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए थाना भोपा पुलिस को मृतक जैगम के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के आदेश दिए जिसके बाद मंगलवार को थाना भोपा पुलिस एसडीएम जानसठ सीओ भोपा के नेतृत्व में भारी बॉस को साथ लेकर मृतक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
Updated on:
10 Oct 2018, 9:59 AM IST
Published on:
10 Oct 2018, 9:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.