4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: यूपी के इस जिले में पहली बार पहुंचे डीजीपी तो 1 लाख के इनामी ने पुलिस जवान को मार दी गोली, फिर हुआ ये हाल

इनामी बदमाश ने सामने आते ही पुलिसकर्मी पर चला दी थी गोली
2 min read
Google source verification
news

Video: यूपी के इस जिले में पहली बार पहुंचे डीजीपी तो एक लाख के इनामी ने पुलिस जवान को मार दी गोली, फिर हुआ ये हाल

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में उस समय हड़कंप मच गया।जब वहां पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी आेपी सिंह का स्वागत के बाद पुलिस के आगे एक लाख रुपये का इनामी आ गया। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त ठांय .. ठांय .. शुरू हो गई।पुलिस और बदमाशों के बीच हुर्इ। इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश समीम घायल हो गया।वहीं बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बाइक एक पिस्टल एक तमंचे सहित कारतूस बरामद की है

यह भी पढ़ें-Video: पुलिस की डायल 100 गाड़ी से निकालकर शख्स ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, दो पुलिसकर्मी निलंबित

जिले में पहली बार पहुंचे थे डीजीपी आेपी सिंह

उत्तर प्रदेश में भारी संख्या में हो रहे एनकाउंटर के बावजूद भी बदमाश पुलिस से डरने को तैयार नही है। इसका उदाहरण मुजफ्फरनगर जिले में उस समय देखने को मिला है।जब मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी आेपी सिंह पहुंचे हुए थे।तभी थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के वहलना बाईपास पर पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई।जब बाइक सवार दो संदिग्ध युवक जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रोकने के लिए प्रयास किया।तो बाइक सवार दोनों संदिग्ध युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाब में पुलिस ने भी बाइक सवार दोनों संदिग्धों पर फायरिंग की।जिसमे बाइक सवार एक युवक को गोली लगी।इसकी पहचान एक लाख रुपये के इनामी बदमाश समीम के रूप में हुई है।जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

पुलिसकर्मी को भी अस्पताल में कराया गया भर्ती

जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जंगल में घण्टो तक कॉम्बिंग की। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश और पुलिस कर्मी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। घायल बदमाश समीम के पास से एक पिस्टल, तमंचा भारी मात्रा में कारतूस और एक बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि समीम नाम का यह बदमाश बेहद शातिर है। जो हथियार तस्करी के मामले में पहले भी दिल्ली और यूपी से जेल जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग