शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने बैठक की। अफसरों ने कहा कि अयोध्या को लेकर कोई भी टिप्पणी सोशल मीडिया पर न की जाए। प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन, जुलूस आदि की अनुमति किसी को भी नहीं दी जायेगी। बैठक के दौरान सभी ने अपने अपने सुझाव रखे और गांव गांव में लोगों से अपील बनाए रखने के लिए कमेटियां गाठित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि किसी भी स्थिति निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। सभी शांति और सद्भाव कायम रखें।