6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश और एक दरोगा घायल

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई जिसमें दो बदमाश और एक दरोगा घायल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 25 Mar 2018, 11:42 AM IST

encounter

मुजफ्फरनगर। शनिवार देर रात जनपद के थाना बुढ़ाना कोतवाली पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश और एक दरोगा घायल हुए हैं। दरअसल, बाइक सवार हथियारबंद दो शातिर लुटेरे किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। तभी थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए जंगलों में घुस गए।

यह भी पढ़ें : फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी: दो एनकाउंटर में दो बदमाश और एक एसएचओ गोली लगने से घायल

वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो पुलिस की गोली से दो शातिर लुटेरे घायल हो गए। जबकि बदमाशों की गोली से एक दरोगा भी घायल हुआ है। मुठभेड़ की घटना के बाद दरोगा सहित तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों शातिर लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अल्लाह व कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

यह भी देखें : क्या आपने कभी एक आंख के जानवर को देखा है?

मुठभेड़ की घटना के बाद पहुंची कई थानों की फोर्स ने दरोगा सौवीर नागर सहित तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे भारी मात्रा में कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश जनपद मेरठ के राखी वासी गांव निवासी रईस भाई जाहिद बताए जा रहे हैं। जिन पर बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ सहित दर्जनों लूट के मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : सपा-बसपा गठबंधन पर भाजपा के इस दिग्गज नेता ने दिया बड़ा बयान, जानिये क्या कहा-

सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तभी उन्होंने फायरिंग करनी शुरु कर दी और खेतों की तरफ भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दोनों बदमाश और एक दारोगा घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।