6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video:भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चुनाव में भड़काई धार्मिक भावना, कहा- BJP को वोट दो नहीं तो…

पूर्व केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान भाजपा की ओर से नगर निकाय चुवान 2017 में विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया है।

2 min read
Google source verification
Dr. Sanjeev Baliyan Minister

Dr. Sanjeev Baliyan Minister

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव में भाजपा नेता वोट पाने के लिए कुछ भी बोलने से कतई परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला जनपद बागपत के नगर पालिका परिषद बड़ौत का है। जंहा बड़ौत में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा मे भाजपा नेता ने पूर्व केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने बीजेपी एक ओर विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया। जिसमें उन्होंने साम्प्रदायिकता के आधार पर मंच से विवादित भाषण देकर भाजपा को वोट देने की मांग की है।

वीडियो देखने के लिए यहां किल्क करें- https://youtu.be/AkhSTAS1Zws

दरअसल मामला जनपद बागपत के थाना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है। जंहा नगर पालिका परिषद बड़ौत में भाजपा प्रत्याशी अमित राणा के पक्ष में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें सभा में तीन विधायक और मुज़फ्फरनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान भी पहुंचे थे। सभा मे जब पूर्व मंत्री ड़ा. संजीव बालियान को मंच से बोलने का नंबर आया तो उन्होंने वंहा मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही जातिगत आधार पर विशेष समुदाय को निशाना बनाया और कहा कि बीजेपी प्रत्याशी को वोट नहीं दोगे तो मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पर घंटा नहीं बजेगा। जोकि अपने आप में चौंकाने वाला बयान है।

यह भी पढ़ें- नुपुर को शादी के जोड़े में देख भुवनेश्वर कुमार की थमी निगाहें, जयमाला में शर्माए भुवी, देखें Video

इस सभा मे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल और बागपत से बड़ौत विधायक के पी मलिक भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया। जातिगत आधार पर वोट मांगते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि हम तो मुजफ़्फ़रनगर वालों को भी कहते हैं कि अगर BJP को वोट नहीं दोगे तो मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर घंटा नहीं बजेगा। कोई दूसरा प्रत्याशी जीतेगा तो मुजफ्फरनगर में विशेष समुदाय का इलाका खालापार है, अगर बीजेपी को वोट नहीं दोगे तो केवल खालापार ही चलेगा, शिव चौक पर घंटा नहीं बजेगा। केंद्रीय मंत्री ने जातिगत आधार पर वोट मांगकर अचार सहिंता का उल्लंघन भी किया। जातिगत आधार पर वोट मांगते कह डाला कि चाहे लोग बीजेपी से खुश हो या नाराज।