11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बढ़ी मुश्किल, वेस्ट यूपी के इन गांव के लोगों ने दी चेतावनी

वेस्ट यूपी के इन गांवों में लोग भाजपा नेताआें की एंट्री पर लगा चुके है प्रतिबंध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Oct 2018, 10:53 AM IST

bjp

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बढ़ी मुश्किल, वेस्ट यूपी के इन गांव के लोगों ने दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर।जहां एक तरफ आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए रणनीति तैयार कर रहे है। वहीं अब किसानों के इस कदम से भाजपा के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गर्इ है। अमरोहा आैर बिजनौर के बाद यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित एक गांव के किसानों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करते हुए भाजपा नेताआें की एंट्री अपने गांव में बैन कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा की सरकार को सत्ता में न आने के लिए अधिक से अधिक प्रचार करने का भी दावा किया है। जिससे भाजपा नेताआें में हलचल मच गर्इ है।वहीं राजनीतिक पार्टियां इसका लाभ लेने में जुट गर्इ है।

इस वजह से किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एेलान

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना तहसील क्षेत्र के गांव बवाना का है। जहां जर्जर सड़कें व पानी की निकासी तालाब की सफाई को लेकर ग्रामीण लगातार स्थानीय सांसद और स्थानीय प्रशासन को वर्षों से शिकायत पत्र दे रहे थे। लेकिन उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई स्थानीय प्रशासन ने नहीं की। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बीजेपी सांसद और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ अब ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में समस्या का समाधान ना होने पर एक पंचायत बुलाई। इस पंचायत में ग्रामीणों ने 2019 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।साथ ही ग्रामीणों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बहिष्कार की बात गांव के मुख्य मार्गों की दीवारो से लेकर गांव के मकानों पर लिख दी है।यह पंचायत अधिकारियों और बीजेपी सांसद से नाराज होकर की गई थी।ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों और सांसद ने पानी की निकासी का कोई भी समाधान शिकायत करने के बाद भी पिछले कई वर्षों से नहीं किया।इतना ही नहीं पंचायत के बाद ग्रामीणों ने गांव में आने से पहले एक बोर्ड पर लिखा बीजेपी नेताओं का प्रवेश गांव में वर्जित है।

बोर्ड पर भाजपा नेताआें के गांव में एंट्री पर लगाया बैन, वोट जगह डाली थी समस्या

इतना ही नहीं गांव वालों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने गांव के बाहर बोर्ड लगा दिया। इसमें लिखा कि भाजपा नेताआें का इस गांव में प्रवेश वर्जित है। उन्होंने 2019 के चुनाव का बहिष्कार मुख्य मार्गो से लेकर गांव के मकानों पर लिखा है। इतना ही नहीं इससे पूर्व 1997 में भी बुढाना गांव के लोगों ने सड़क और पानी को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव में बहिष्कार किया था। तब ग्रामीणों ने वोट की जगह मतदान बॉक्स अपनी समस्या लिखकर डाली थी। अब ग्रामीणों द्वारा गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर एक बोर्ड पर साफ तौर से लिखा गया है बीजेपी नेताओं का गांव में प्रवेश वर्जित है, गांव में हुई बीजेपी के सांसद के खिलाफ पंचायत ने बीजेपी के साथ साथ ही अब 2019 के चुनाव की बहिष्कार घोषणा से बीजेपी में हड़कंप मचा दिया।