18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम से घर गए किसान के खेत में हुआ कुछ ऐसा, देखते ही देखते हो गया ‘बर्बाद’

Highlights: -मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना का है -किसान जरूरी काम करने के बाद अपने घर को चला गया -तभी उसके पास फोन आया कि वह बर्बाद हो गया
2 min read
Google source verification
20_10_2019-farmer_income_19684398_1398395.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव में वहलना के जंगलों में उससे में हड़कंप मच गया जब एक किसान की गन्ने की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना किसान व ग्रामीणों को हुई। इसके बाद ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े और घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग की टीम को भी दी गई।

यह भी पढ़ें : UP की सबसे अमीर अथॉरिटी Lockdown के बीच इतने लोगों को खिलाएगी खाना, आप भी करेंगे तारीफ

वहीं दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मगर तब तक किसान का 15 से 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान के अनुसार उसे लाखों का नुकसान हुआ है हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

दरअसल, मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना का है। जहां एक और कोरोना के कहर से बचने के लिए किए गए लॉक डाउन के कारण लोग अपने घरों में हैं। वहीं किसान भी अपना जरूरी काम करने के बाद अपने घर को चला गया। इसी बीच गांव वहलना निवासी किसान रियाज अहमद के पास अचानक फोन आया कि उसके गन्ने के खेत में आग लग गई है। जिसके बाद वह खेतों की ओर दौड़ा।

यह भी पढ़ें: Corona का पहला मरीज मिलने के बाद रातभर जागी पुलिस, सब्जी मंडी में बनाए गाेले

इसके साथ और भी कई किसान रियाज अहमद के साथ आनन-फानन में खेत में पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद किसानों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक लगभग 20 बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। खेत में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। किसान रियाज अहमद का कहना है कि उसका लगभग डेढ़ से पौने दो लाख रुपए का नुकसान है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग