25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: लोनी से गाजियाबाद के लिए असलम दो लाख रुपये लेकर निकले, लेकिन मुजफ्फरनगर में मिली लाश

2 लाख रुपये लेकर लोनी से निकला शख्स मुजफ्फरनगर में शख्स की मिली लाश हत्या और दुर्घटना के फेर में उलझी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 1 May 2019, 2:37 PM IST

muzaffarnagar

VIDEO: लोनी से गाजियाबाद के लिए असलम दो लाख रुपये लेकर निकले, लेकिन मुजफ्फरनगर में इस हाल में मिली लाश

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खतौली के चौधरी चरण सिंह कावड़ नहर पटरी मार्ग पर पुलिस को एक शव पड़े होने की सूचना मिली। इसी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान असलम के रुप में हुई है। जो लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है।

दरअसल मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बुधवार की सुबह खतौली पुलिस को किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि चौधरी चरण सिंह कांवड़ नहर पटरी मार्ग पर गांव बुआड़ा के निकट एक एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई इसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सूचना के आधार पर 331 मीनाक्षी एनक्लेव अशोक विहार लोनी से मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मगर परिजनों द्वारा मृतक युवक के बारे में जो जानकारी दी गई वह वाकई में ही हैरत में डालने वाली थी।

मृतक के परिजनों का कहना है कि असलम सरकारी अध्यापक है, जो रेलवे कॉलोनी साहिबाबाद में तैनात है। असलम मंगलवार की सुबह 2 लाख रुपये लेकर गाजियाबाद के लिए निकला था। जो किसी व्यक्ति के देने थे। मृतक असलम की आखरी बार अपनी से मां से रात लगभग 10:00 बात हुई थी। उसके बाद परिवार को पुलिस द्वारा पता चला की असलम की डेड बॉडी मिली है। मगर पुलिस इस घटना को मात्र दुर्घटना मान रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब असलम को लोनी से गाजियाबाद जाना था तो वह मुज़फ्फरनगर के खतौली में कैसे पहुंचा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..


UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग