26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के लिए जा रहे दो धर्म के प्रेमी युगल को हिन्दूवादी संगठन ने पहुंचा दिया थाने, देखें वीडियो

Love marriage, Love Jihad, Inter religion love marriage, धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर प्रेमी युगल को किया पुलिस के हवाले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 18 Sep 2018, 4:54 PM IST

Love marriage

शादी के लिए जा रहे दो धर्म के प्रेमी युगल को हिन्दूवादी संगठन ने पहुंचा दिया थाने, देखें वीडियो

मुज़फ्फरनगर. शहर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब निकाह करने जा रहे प्रेमीयुगल को हिन्दू संगठनों के लोगों ने पीछाकर पुलिस से गिरफ्तार करा दिया । पुलिस प्रेमीयुगल को हिरासत में लेकर थाने ले आई । हिन्दू संगठनों ने कोतवाली जाकर युवती के धर्मपरिवर्तन कराने ले जाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। प्रेमी युगल अलग-अलग सम्प्रदाय के होने के कारण प्रेमी पर प्रेमिका का धर्मपरिवर्तन कराकर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, एक प्रेमी जोड़ा चकमा देकर फरार हो गया । हिन्दू संगठनों का आरोप है कि मुज़फ्फरनगर में एक वकील द्वारा धर्मपरिवर्तन का काम कराया जा रहा है, जोकि दूसरे जनपदों से आई युवतियों के धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह कराता है। लोगों का आरोप है कि एक दिन पहले भी दो जोड़े आए हुए थे, जिनका धर्मपरिवर्तन कराने के लिए लेजाया जा रहा था, लेकिन एक जोड़ा फरार हो गया, जबकि दुसरे जोड़े को पुलिस से पकड़वा दिया गया है । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Live Encounter Video: मुजफ्फरनगर में पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, एक पुलिस वाला व एक बदमाश घायल

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी का है । यहाँ सोमवार को कुछ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दो प्रेमी जोड़े को एक वकील के यहाँ से निकलकर जाते हुए देखा तो उनका पीछा करते हुए सब्जी मंडी में पुलिस से गिरफ्तार करा दिया, जबकि एक प्रेमी जोड़ा चकमा देकर फरार हो गया । इसके बाद पुलिस निकाह करने जा रहे प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर थाने ले आई। हिन्दू संगठनों के लोग कोतवाली पहुंच गए और धर्मपरिवर्तन का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मुज़फ्फरनगर में धर्मपरिवर्तन का कार्य जोरो पर चल रहा है। ये प्रेमी जोड़े भी निकाह के लिए शहर काजी के घर जाते हुए दबोचे गए। आरोप है कि ये वकील हिन्दू लड़कियों का धर्मपरिवर्तन कराने का कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें- दो धर्म के प्रेमी युगल जा रहे थे शादी रचाने, हिन्दूवादी संगठन ने रास्ते में ही कर दिया ये काम

आपको बता दे कि प्रेमी युवक आरिफ कुशीनगर निवासी अपनी प्रेमिका नुशी गुप्ता को कुशीनगर से लेकर 6 महीने पहले घर से भाग गया था । तभी से ये दोनों प्रेमी-प्रेमिका आसपास के जनपदों में रह रहे था ।एक दिन पहले ये निकाह के लिए मुज़फ्फरनगर वकील के यहां पहुचा था, जिसे निकाह के लिए जाते समय दबोच लिया गया, जबकि एक अन्य प्रेमी जोड़ा पुलिस को देखते ही फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- मुठभेड़ से फिर थर्राया उत्तर प्रदेश का यह शहर, पुलिस ने बदमाश को किया पस्त

हिन्दू संगठन के लोगों का कहना है कि मुज़फ्फरनगर में एक वकील के यहाँ बहुत समय से हिन्दू लड़कियों के धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह कराया जा रहा है । आज भी ये दो प्रेमी जोड़े धर्मपरिवर्तन कर निकाह के लिए शहर काजी के यहां जा रहे थे, जिसकी हमारे कार्यकर्ताओ को सूचना लगी तो हमने पुलिस को सूचना देकर इन्हें गिरफ्तार करा दिया । आरोप है कि मुज़फ्फरनगर में दूसरे जनपदों और राज्यों की लड़कियों का धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारी एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने यह तो माना कि सोमवार को डायल 100 को सूचना मिली थी, जिसके बाद एक प्रेमी युगल को लाया गया था। लेकिन आगे की कोई भी कार्रवाई जांच के बाद ही की जाएगी ।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग