14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेतों के बीच में पति-पत्नी में जमकर हुई मारपीट तो शोर सुनकर पहुंच गये लोग, वायरल हुआ वीडियो- देखें वीडियो

Highlights पति ने पत्नी की पिटाई शुरू की तो महिला ने भी उठाया ऐसा कदम सूचना मिलते ही पहुंचे महिला के मायके वाले और शुरू की पिटाई आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

less than 1 minute read
Google source verification
muz.png

मुजफ्फरनगर। जिले के थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के सफेदा रोड पर शनिवार को पति -पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते यह विवाद सड़क पर पहुंच गया।जहां खेतों के रास्ते में पति-पत्नी में आपसी मारपीट शुरू हो गई।जिसकी सूचना महिला ने अपने मायके वालों को दे दी।मायके वालों ने पहले तो आरोपी पति को जमकर पिटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। वही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बदमाश को युवती का मोबाइल छीनना पड़ा भारी, मुंह पर पड़ी चप्पल, वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के खौतली क्षेत्र निवासी सोहनवीर की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उसका किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों मारपीट शुरू हो गई। इतना ही नहीं आरोपी पति ने खेतों के बीच ही पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। वहीं पत्नी ने आनन फानन में इसकी शिकायत अपने परिजनों को फोन कर दे दी। महिला के पीट ने की बात सुनते ही पत्नी के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गये।

मायके वालों ने युवक को पिटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला के घर वालों ने पहुंचकर आरोपी सोहनवीर की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में पति और पत्नी दोनों को जहां चोटें आई है तो वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस पति-पत्नी को थाने ले आये। यहां पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति सोहनवीर को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। वही पति पत्नी के मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग