11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के वादे को पूरा करने के लिए आगे आया ये IAS अधिकारी, उठाया बड़ा कदम

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सीडीओ को निर्देश दिए हैं कि ग्रामों के विकास के लिए 14वें वित्त के अंतर्गत कार्य योजना तैयार कराकर ग्राम सचिव के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें।
less than 1 minute read
Google source verification
ias

सीएम योगी के इस वादे को पूरा करने के लिए आगे आया ये IAS अधिकारी, उठाया बड़ा कदम

शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का वादा किया था। इसी के तहत विभिन्न जनपदों में सड़कों को लेकर अभियान चलाए जा रहा है। बुधवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सीडीओ को निर्देश दिए हैं कि ग्रामों के विकास के लिए 14वें वित्त के अंतर्गत कार्य योजना तैयार कराकर ग्राम सचिव के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें। उन्होंने सडकों को गड्ढामुक्त तथा निर्माणाधीन कालेज, स्कूल, कार्यालयों व आवासीय भवनों का निर्माण जल्द से जल्द कराने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : काली नदी में लोगों को दिखा कुछ ऐसा कि देखने वालों की लग गई भीड़

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकानों के निर्माण हेतु परियोजना निदेशक डूडा को दूसरी किश्त लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालयों के निर्माण हेतु सर्वे को भी जल्द से जल्द पूरा करें।

यह भी पढ़ें : नलकूप विभाग के दफ्तार के गेट की दीवार पर रखा था कुछ ऐसा, देखकर कर्मचारियों की निकल गई चीख

उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को सडकों को गड्ढामुक्त करने, सरकारी भवनों की कार्यदायी संस्थाओं को राजकीय विद्यालय, विकास जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तथा अन्य भवनों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्यमंत्री, संदर्भ आरजीआरएस शिकायतों का समय पर निस्तारण न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा में लाभार्थियों का भुगतान नहीं किया गया, उनका भुगतान जल्द से जल्द करने के भी निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग