6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देह व्यापार चलाता था भाजपा का यह नेता, फोन कॉल डिटेल में हआ शॉकिंग खुलासा

सेक्स रैकेट चला रहा था भाजपा का नेता। फोन कॉल डिटेल ने मचा दी सनसनी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 27 Mar 2018, 6:38 PM IST

jitendra choudhary running prostitution racket

नोएडा। मुजफ्फरनगर में कोचिंग की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले भाजपा नेता मामले में नया मोड़ आया है्। जी हां, भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी के फोन कॉल डिटेल से ऐसा शॉकिंग खुलासा हुआ कि पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता काफी समय से सेक्स रैकेट चलता था। इतना ही नहीं जितेंद्र चौधरी और कॉल गर्ल के बीच फोन पर कई बार बात भी हुई है। इतना नहीं जब कोचिंग पर छापेमारी करने पहुंची थी, तब भी एक कॉल गर्ल ने उनसे फोन पर बातचीत की। पुलिस ने यह भी बताया कि महीने में कॉल गर्ल और भाजपा नेता के बीच कई बार बातचती हुई है।


पुलिस ने किया शॉकिंग खुलासा

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जब भाजपा नेता का फोन खंगालना शुरू किया और छानबीन की तो कई शॉकिंग खुलासे हुए। भाजपा नेता और कॉल गर्ल के बीच हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि उस ऑडिय क्लिप में जितेंद्र और पकड़ी गई कॉलगर्ल आपस में बात कर रहे हैं। साथ ही एक क्लिप में छापेमारी के दौरान युवती ने जितेंद्र चौधरी को फोन कर छुड़ाने के लिए कहा तो जितेंद्र चौधरी ने युवती से पूछा कि कितने पुलिसकर्मी हैं। जिसके बाद जितेंद्र चौधरी ने मौके पर मौजूद एक दरोगा से भी बात की। इतना ही नहीं एक जगह वह बीजेपी नेता को यह भी कहती है कि लड़की साढ़े बारह बजे होटल पहुंच जाएगी।

पुलिस के पास भाजपा नेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत

वहीं, सीओ योगेंद्र सिंह का इस मामले में कहना है कि पुलिस के पास सेक्स रैकेट चलाने को लेकर बीजेपी नेता के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। इसीलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।


यह था मामला...

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों पुलिस ने एक पॉश कॉलोनी में स्थित एक मकान पर छापेमारी कर कोचिंग की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें एक युवती समेत तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लड़की ने भाजपा नेता का नाम लेकर सनसनी मचा थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता को गिरफ्तार किया था। हालांकि, पार्टी के कई नेता जितेंद्र चौधरी को भाजपा का नेता मानने से इनकार कर दिया था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।