1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर
दिल्ली के बाद यूपी के इस जिले में बाइक से टच हुर्इ कार तो कांवड़ियो ने कर दिया ये हाल, देखें वीडियो
Play video

दिल्ली के बाद यूपी के इस जिले में बाइक से टच हुर्इ कार तो कांवड़ियो ने कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

पुलिस मामले की जांच में जुटी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 6:16 PM IST

मुजफ्फरनगर।दिल्ली के बाद अब मुज़फ्फरनगर में भी शिव भक्त कांवड़ियों का उग्र रूप देखने को मिला। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड पर डांक कांवड़ वाले शिव भक्त रोड पर दौड़ लगाते हुए अपने गंतव्य की और बढ़ रहे थे। इसबीच ही एक ऑल्टो कार सवार युवक इसी रोड से गुजर रहा था।इसी दौरान उसकी कार हल्की से कांवड़िये की बाइक में लग गर्इ। इस पर बाईक सवार कांवड़ियों के साथियों ने कार सवार युवक की जमकर पिटाई करते हुए कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।उन्ही कांवड़ियों के बीच कुछ कांवड़ियों ने बीच मे घुसकर कार सवार लोगों की जान बचाई और कार सवार लोगों को मौके से रवाना कर दिया ।उग्र कांवड़ियों द्वारा तोड़फोड़ के दौरान कार में बैठे 3 बच्चे व दो बुजुर्ग सहम उठे थे।पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी कांवड़िया मौके से फरार हो गए ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक व कार की साइड लग गयी थी। जिस कारण कांवड़ियों ने कार सवार युवक को पिटना शुरू कर दिया। कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। लेकिन कार सवार अन्य लोगों को कुछ नहीं कहा और यहां से हरियाणा की तरफ को फरार हो गए ।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश