इसके बाद 1974 और 1977 में भी यहां से चरण सिंह के ही आशीर्वाद से जनता दल के लक्ष्मण सिंह ने चुनाव जीता। चरण सिंह और उसके बाद अजित सिंह ने जो भी पार्टी बनाई, खतौली से उनको साथ मिलता रहा।
चरण सिंह के निधन के बाद अजित सिंह ने पहले किसान कामगार पार्टी और फिर राष्ट्रीय लोकदल बनाई। 1996, 2002 और फिर 2012 में यहां से रालोद को सफलता मिली। 2022 में भी रालोद के राजपाल सैनी ने भाजपा कैंडिडेट को अच्छी फाइट दी थी।