13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: किसानों की जमीन पर दबंगों का राज, किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

चकबंदी को लेकर किसानों का धरनादबंगों ने किसानों की जमीन पर किया कब्जाजिलाधिकारी से चकबंदी कराने की लगाई गुहार

less than 1 minute read
Google source verification
muzaffarnagar

VIDEO: किसानों की जमीन पर दबंगों का राज, किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। सरकार की ओर से चकबंदी के आदेश पारित होने के बाद भी चकबंदी में देरी को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि गांव में सरकार द्वारा चकबंदी कराने का आदेश पारित हो चुका है लेकिन गांव के कुछ दबंग लोग भू माफिया ग्राम गोहाना खुर्द में चकबंदी कार्य होने नहीं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : VIDEO: पति बार-बार कर रहा था डिमांड, नहीं देने पर कर दी गला दबाकर हत्या

इतना ही नहीं इन भू माफिया गांव में कई किसानो की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसके अलावा गांव के करीब लगभग 80% किसानों की भूमि कई जगह है जिन पर न तो पानी की सुविधा है और नहीं जमीन की सिंचाई हेतु नालियों की व्यवस्था का रास्ता है। इस संबंध में ग्रामीण लोगों के बीच कई बार मीटिंग पंचायतें भी हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिसे लेकर किसान जिलाधिकारी महोदय से तत्काल चकबंदी प्रक्रिया पर कार्य कराए जाने को लेकर गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें : VIDEO: 6 लाख लीटर जहरीली शराब बन सकती थी इस केमिकल से, जाने पूरा खबर