
पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे ने बदला चौकीदार का स्लोगन, देखें वीडियो
मुजफ्फरनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को चौकीदार कह कर संबोधित किया था। उसके बाद ज्यादातर भाजपा समर्थक अपने आपको चौकीदार कहने लगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को राफेल मुद्दे पर धेरते हुए चौकीदार चोर है का नारा दिया। सोशल मीडिया पर मोदी समर्थकों और विरोधियों में लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण में हुए चुनाव के बाद रालोद समर्थकों ने सरकार और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा किया है। मुजफ्फरनगर की कुकड़ा मंडी में सेना की सुरक्षा में रखी हुई ईवीएम मशीन पर आरएलडी समर्थक पहरा दे रहे है। यहां उन्होंने पहरेदार बनाम चौकीदार का नारा दिया है।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के संजीव बालियान और गठबंधन व आरएलडी प्रमुख अजीत चौधरी के बीच कड़ी टक्कर है। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीन कृषि उत्पादन मंडी समिति कुकड़ा में सेना की देखरेख में रखी गई है। उसके बावजूद भी राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए ईवीएम की खुद पहरेदारी करनी शुरू कर दी है। रालोद कार्यकर्ता रातभर जागकर ईवीएम मशीनों की पहरेदारी कर रहे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी का कहना है कि उन्हें सरकार और प्रशासन पर भरोसा नहीं है। यह अगर चौकीदार है तो हम पहरेदार हैं। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा ठोक रहे हैं। वहीं रालोद ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर 11 अप्रैल को ही ईवीएम मशीन की पहरेदारी शुरू कर दी थी। आरएलडी प्रत्याशी अजीत चौधरी का कहना है कि अगर वो चौकीदार है तो हम भी पहरेदार है। अजीत चौधरी पूवर् प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
16 Apr 2019, 3:21 PM IST
Published on:
16 Apr 2019, 3:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.