दरअसल, एक प्रेमी युगल ने अपने परिजनों की बिना इजाजत के मंदिर में जाकर शादी कर ली, जिसके बाद प्रेमी युगल ने अपने परिजनों से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस दौरान प्रेमिका मानसी गुप्ता ने प्रार्थना-पत्र देते हुए बताया कि उसका पानीपत हरियाणा के रहने वाले विनित गोयल पुत्र राजेन्द्र गोयल के साथ पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का मेरे घर वालों को पता लगने पर मेरे ऊपर जबरदस्त पहरा बैठा दिया गया। इससे तंग आकर प्रेमी- प्रेमिका घर से भागकर अपनी मर्जी से हिन्दू रीति रिवाज के साथ 1 जून 2019 को प्राचीन गोगा माड़ी रामा कृष्ण मंदिर सेक्टर 19 चंडीगढ़ में शादी कर ली।