16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर गिरे मांस के टुकड़े उठाने को बोला तो कर दिया हमला

बीफ पर तो बवाल होता रहता है लेकिन सहारनुपर में केवल मांस पर बवाल हो गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 16 Sep 2016, 2:31 AM IST

meat

meat

सहारनपुर। सड़क पर गिरे मांस के टुकड़े उठाने के लिए कहने पर एक युवक ने दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया। कुछ लोग रेहड़े पर मांस ले जा रहे थे जिसमें से कुछ टुकड़े सड़क पर किसी के घर के आगे गिर गए थे। पुलिस ने हमला करने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया है।

काेतवाली मंडी पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जंच की जा रही है। बताया गया कि कुछ लाेग रेहड़े में मांस के टुकड़े लेकर जा रहे थे। इसी दाैरान इंद्रा चाैक पर माेहल्ले में सड़क पर मांस के कुछ टुकड़े नीचे गिर गए। माेहल्ले के रहने वाल अवाब खान ने इसका विराेध करते हुए नीचे गिरे टुकड़ाें काे उठाने के लिए कहा ताे यहां दाेनाें पक्षाें के बीच तनातनी हाे गई। कालाेनी के लाेगाें के मुताबिक उस समय रेहड़े में मांस लेकर जा रहे युवक धमकी देकर चले गए थे।

आराेप है कि गुरुवार काे वह हथियारबंद युवक अपने अन्य साथियाें के साथ आैर अवाब खान के घर में घुस गए और हमला बाेल दिया। जब कालाेनी में शाेर मचा ताे लाेग इकट्ठा हाे गए। लोगों ने माैके से शाहवेज, दानिश आैर इंतजार नाम के तीन युवकाें काे पकड़ लिया आैर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर इस घटना काे लेकर क्षेत्र में तरह की तरह की चर्चाएं भी तेज हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पकड़े गए तीनाें युवकाें काे हिरासत में काेतवाली में बैठा लिया गया है। पीड़ित दूसरे पक्ष की आेर से तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।