8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बदमाशों को नहीं थी खबर, अचानक पुलिस से हो गया सामना, खूब हुई ठांय-ठांय

मुजफ्फरनगर पुलिस से तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 22 Nov 2018, 9:16 AM IST

muzafarnagar

VIDEO: बदमाशों को नहीं थी खबर, अचानक पुलिस से हो गया सामना, खूब हुई ठांय-ठांय

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली क्षेत्र के बसीखुर्द मोड़ पर बीती रात पुलिस और बदमाशो के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने घेराबन्दी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक बाईक, दो तमंचे भारी मात्रा में कारतूस ओर 5 हज़ार रुपये की नगदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये तीनों बदमाशों बड़े ही शातिर किस्म के बादमाश है, जिनका एक लम्बा आपराधिक रिकॉर्ड भी है। बहरहाल पुलिस ने तीनों शातिर बदमाशों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

इस घटना के बारे में एसएसपी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बुढ़ाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर चोर पकडे गए है। इनके पास से चोरी का सामान के साथ-साथ एक बाईक, दो तमंचे भारी मात्रा में कारतूस ओर 5 हज़ार रुपये की नगदी बरामद की है। ये बहुत ही शातिर किस्म के चोर है। इन्होने पूछताछ में कई चोरी की घटनाओं और अपने साथियों के बारे में बताया है जिनकी जल्द ही गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।