30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: इस बड़े वोट बैंक पर गठबंधन और कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, मुस्लिम कर रहे पीएम के लिए यह दुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मुस्लिमों ने की ऐसी मांग वेस्ट यूपी में गठबंधन आैर कांग्रेस ने मुस्लिमों पर बड़ा दांव खेला है  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 25 Mar 2019, 9:39 AM IST

pm

VIDEO: इस बड़े वोट बैंक पर गठबंधन और कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, मुस्लिम कर रहे पीएम के लिए यह दुआ

मुजफ्फरनगर. परधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए मुस्लिम समाज ने नई पहल की है। एक तरफ जहां मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं, वहीं वोट भी मांग रहे है। मुस्लिमों की इस पहल के बाद में विपक्ष में खलबली मची हुई है। दरअसल, कांग्रेस व सपा-बसपा मुस्लिमों को अपना वोट बैंक मानते है। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में मुस्लिम कार्ड भी खेला है। कई लोकसभा सीट पर मुस्लिमों को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: टिकट मिलते ही इस भाजपा सांसद के विरोध में उतरे लोग, कर दिया बड़ा ऐलान

सपा बसपा और रालोद गठबंधन और कांग्रेस पार्टी मुस्लिम मतदाताओं के भरोसे चुनाव मैदान में हैं। मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ की है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक मोहम्मद अख्तर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था, उसे पूरा करके दिखाया है। जिस वजह से मुस्लिम समाज दोबारा नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री देखना चाहता हैं।

यह भी पढ़ें: सपा के पूर्व सांसद को नहीं दिया भाजपा ने टिकट, जानिए वजह

लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा और रालोद ने गठबंधन कर वेस्ट यूपी में मुस्लिम समीकरण बैठाए थे। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी की चार सीट पर मुस्लिमों को उतारा है। सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद, अमरोहा से अल्वी, बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दकी और मुरादाबाद से कांग्रेस नेे शायर इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस ने टिकट दिया है। ऐसे में इन सीटों पर कड़ी टक्कर होती नजर आ रही है। वहीं गठबंधन ने भी अमरोहा से दानिश और सहारनपुर से फजलुर्रहमान को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें: अपना ही वोट नहीं डाल पाएगा ये कांग्रेस प्रत्याशी, जानिए क्यों

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश