सूत्रों के अनुसार, मुजफ्फरनगर में शराब की बोतलें दोगुने से चार गुना ज्यादा दाम पर बेची जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में राजस्व स्थिति को ध्यान में रखते हुए शराब की दुकानें खोलने का फैसला लिया था। इसके बाद 4 मई से प्रदेश के कइ्र जिलों में ठेके खुल गए। इससे ठेकों के बाहर दो—तीन किमी की लंबी लाइनें तक देखीं गई। मंगलवार को प्रदेश के बाकी जिलों में भी शराब की दुकानें खुल गई थीं।