1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस के खिलाफ गांव के लोगों ने खोला मोर्चा और कर दिया यह ऐलान

बसधाडा गांव के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 3:42 PM IST

panchayat

यूपी पुलिस के खिलाफ गांव के लोगों ने खोला मोर्चा और कर दिया यह ऐलान

मुजफ्फरनगर. थाना शाहपुर पुलिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बसधाडा गांव के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पंचायत की। इस दौरान पुलिस पर महिलाओं के साथ अभद्रता और युवक को हिरासत में लेकर रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की है। एसपी देहात ने मामले की जांच सीओ बुढाना को सौंपी है। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ेें: OMG: इंसान से ऐसे नरपिशाच बना युवक, एक-एक कर फावड़े से 9 लोगों को काटा और पीता रहा खून

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन उन दावों पर योगी की पुलिस ही पलीता लगाती नजर आ रही है। जिसके चलते शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर थाना शाहपुर के थानेदार की शिकायत की है ग्रामीणों का आरोप है कि थानेदार भारी पुलिस बल के साथ गांव में जाकर महिलाओं के साथ मारपीट करता है तथा गांव से युवकों को उठाकर थाने ले आता है और फिर उनसे मोटी रकम वसूल कर थाने से ही छोड़ देता है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी देहात ने मामले की जांच सीओ बुढाना को सौंपी है वंही एसपी देहात अजय सहदेव द्वारा भेजे गए पत्र पर अभी जांच भी शुरू नहीं हुई थी कि ग्रामीणों ने फिर से गांव में पंचायत कर डाली और पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

गांव बसधाड़ा के कुछ ग्रामीण प्रधान पुत्र नाजिम त्यागी के एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी देहात अजय सहदेव से मिलकर थाना प्रभारी पर बेवजह ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि थाना प्रभारी उठा कर थाने ले आते है और बाद में पैसे लेकर छोड़ देते है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से दहशत का माहौल है। हालही में पुलिस ने एक युवक की तलाश में गांव पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह घर नहीं मिला तो उसकी मां को पुलिस थाना ले गई। आरोप है कि उसके बेटे के एवज में मां को छोड़ा था। बाद में उसके बेटे को रिश्वत लेने के बाद में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने एसपी देहात से मिलकर थानेदार के खिलाफ एक शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि अगर पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला तो आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 8 बेटों और पोतों के साथ मिलकर 13 साल से गैंग चला रही थी 'क्रिमिनल मम्मी'

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश