आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मौके से 25 पेटी शराब 240 बोतल व 250 पव्वे रसीला संतरा हरियाणा मार्का, 3 तमंचे व कारतूस , 2 चाकू , 10 किग्रा यूरिया, 50 खाली पव्वे व 12 खाली बोतल, एक सेन्ट्रोकार फर्जी नम्बर प्लेट नं0- DL 3CS 6415 , 1 प्लेटिना मोटर साईकिल फर्जी नम्बर प्लेट नं0-HR 13 E 4075 और अवैध शराब बनाने के उपकरण- 2 बाल्टी, 1 मग, 1 कीप, 2 इमरजेंसी लाईट बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी हरियाणा से अवैध शराब लाकर उसमें यूरिया आदि का मिश्रण कर सप्लाई करने का काम कर रहे थे।