वहीं, इस मामले में सब इंस्पेक्टर करण नागर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 11 जुलाई की सुबह बरसात हो रही थी। इसी दौरान दिल्ली से एक NRI फैमली अपने पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे थे। तभी हाई-वे पर रथेड़ी कट पर एक ट्रक ने उनकी कर को टक्कर मार दी और ट्रक ड्राईवर ट्रक लेकर फरार हो गया, जबकि ट्रक ड्राइवर को उनकी मद्दद करनी चाहिए थी। इसी दौरान हाईवे पर मैं पैट्रोलिंग कर रहा था। तभी मैंने इस परिवार की मद्दद की थी, जो मेरा कर्तव्य भी था। मैंने इन्हें हरिद्वार के लिए कार का इंतजाम कराया और उसके बाद ट्रक ड्राईवर को भी ट्रक के साथ पकड़ लिया। हरिद्वार से लौटते समय ट्रक ड्राइवर के माफ़ी माँगने पर इनका फैसला हो गया और फिर इस NRI परिवार को मैंने दिल्ली के लिए कार का इंतजाम कराकर रवाना कर दिया था, जिससे खुश होकर और मेरा काम देखकर कनाड़ा से दीपक राजदानने मुझे कॉल कर धन्यवाद दिया और भारत की पुलिस का भी धन्यवाद किया।