मुजफ्फरनगर पुलिस ने नजाकत हत्याकांड का खुलासा करते हुए 15 साल के किशोर को गिरफ्तार किया है। इस वारदात का खुलासा होने के बाद नजाकत के परिजन भी सन्न हैं। पकड़े गए हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि नजाकत ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद वह लगातार शोषण कर रहा था। किशोर ने बताया कि जब वो परेशान हो गया तो उसके सामने कोई रास्ता नहीं बचा और उसने नजाकत की हत्या कर दी।