22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंग नहर में कूदकर आत्महत्या करने जा रहे युवक की पुलिस ने दाैड़कर बचाई जान

गृह क्लेश में आत्महत्या करने जा रहा था युवक पास में ही चेकिंग कर रही पुलिस ने दाैड़कर राेका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 9 Aug 2020, 9:18 PM IST

img-20200809-wa0216.jpg

muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर ( muzaffarnagar news in hindi) थाना सिखेड़ा पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की जान बचा ली। पुलिस गंगनहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दाैरान बाइक सवार एक युवक ने नहर में छलांग लगाने की काेशिश की जिसे पुलिस ने दाैड़कर राेक लिया और उसकी जान बचा ली। युवक ने बताया कि गृह क्लेश से परेशान हाेकर वह आत्महत्या ( Suicide ) करने जा रहा था। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसानाा परिजनों को बुलाकर युवक काे उनके हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: एक और किडनैप: 5 साल के मासूम का अपहरण, मांगी 30 लाख की फिरौती, अगले दिन बस मेें मिला

मामला थाना सिखेड़ा क्षेत्र का है। यहां थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना गंग नहर पर बनी पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए एक युवक ने अपनी बाइक को चेक पोस्ट से थोड़ी दूरी पर राेका और नहर की ओर जाने लगा। तभी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कसाना की नजर लड़के पर पड़ी ताे एसओ सिखेड़ा अपनी पुलिस टीम के साथ दौड़ पड़े और नहर में कूदने से पहले ही युवक काे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में छह करोड़ जुर्माना भुगत चुके हैं यूपी के इस शहर के लाेग

एसओ सिखेड़ा ने युवक से पूछताछ की उसने अपना नाम हिमांशु पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सुरेंद्र नगर अमित विहार थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर बताया। इसने बताया कि, माँ ने धमका दिया था जिससे क्षुब्ध हाेकर वह आत्महत्या करने जा रहा था। युवक ने एक पर्ची पर अपने पिता सुभाष चंद्र का मोबाइल नंबर लिखकर एक कुर्सी पर रख दिया और कूदने जा रहा था। गंग नहर पुल पर पुलिस ने शक होने पर इसे पकड़ लिया और इसकी जान बच गई।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग