मुज़फ्फरनगर. एक मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति को लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को वोट देना उस समय भारी पड़ गया, जब व्यक्ति द्वारा भाजपा को वोट दिए जाने के बाद उसके ही पुत्र ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। अपने ही पुत्र द्वारा धमकी दिए जाने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने थाने पहुंचकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्तेदार बताते हुए कहा कि उसके साथ और भी कई मुस्लिम लोगों ने नरेंद्र मोदी को ही वोट दिया है, जिस से नाराज होकर उसका पुत्र उसकी जान का दुश्मन बन गया है।