1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर
फोन पर अश्लील बात करने के आरोपी युवक की सरेराह की गई ऐसी पिटोई, देखकर कांप जाएंगे आप
Play video

फोन पर अश्लील बात करने के आरोपी युवक की सरेराह की गई ऐसी पिटोई, देखकर कांप जाएंगे आप

युवक पिटता रहा और लोग देखते रहे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 14 Aug 2018, 8:03 PM IST

शामली. मनचले को तो आपने कई बार पिटते हुए देखा होगा, लेकिन हम आपको इक मनचले की ऐसी पिटाई दिकाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। शामली शहर में ऐसे ही एक मनचले की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। वीडियो में युवक की दो लोग लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे हैं। इस युवक पर एक युवती को बार-बार फोन करने और फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप है। दरअसल, यह पूरा मामला जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा का है। बताया जा रहा है कि गांव का ही एक युवक अपने ही गांव की एक लड़की के फोन पर बार-बार फोन करता था और फोन पर उससे अश्लील मैसेज करता था। इससे त्रस्त होकर लड़की ने जब अपने परिजनों को युवक के बारे में बताया तो उन्होंने आरोपी युवक को चेतावनी दी। लेकिन इसके बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पहले की तरह है फिर से उसने युवती के फोन पर मैसेज और अश्लील बातें शुरु कर दी। इसी से गुस्साए युवती के परिजनों ने युवक को गांव में ही बाइक से जाते वक्त उसे रोककर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवती के परिजनों ने युवक को बीच रास्ते में ही बाइक पर रोक लिया और उसकी जबरदस्त तरीके से लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बताया जाता है कि युवती के परिजनों ने करीब 20 सेकंड के अन्दर ही आरोपी को 16 डंडे मारे।


हैरत की बात यह है कि युवक की दबंग सरेराह पिटाई करते रहे और पास खड़े लोग इस पूरी घटना को तमाशबीन बनकर देखते रहे। इस दौरान किसी ने भी युवक को दबंगों से छुड़ाने तक की जहमत तक नहीं उठाई। बताया जा रहा है कि दबंगों ने बाइक सवार युवक की पिटाई करते समय जो वीडियो बनाया है। उसे कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। युवक की पिटाई के बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उसे एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक के हाथ और पैर में कई फ्रैक्चर भी आए हैं।

युवक की पिटाई का वीडियो भले ही शहर में वायरल हो रहा हो, लेकिन युवती को फोन कर अश्लील बात करने वाले आरोपी युवक की युवती के परिजनों द्वारा पिटाई की खबर से झिंझाना पुलिस पूरी तरह बेखबर है। पुलिस क्षेत्र में अपराध कंट्रोल की बात करती हैं, लेकिन इस तरह की जो घटना से बेखबर होना पुलिस की सतर्कता की पोल खोलने के लिए काफी है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश