
शामली। छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मजनू की मोहल्ले वालों ने चप्पल और बेल्ट से जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी। मजनू पर स्कूल से लौटते वक्त छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। आसपास वाले लोगों की मानें तो मनचले ने बीच रास्ते में ही छात्रा से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : चाऊमीन को लेकर ऐसी बिगड़ी बात कि दो समुदायों में चले लाठी-डंडे
बता दें कि यह पूरा मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले का है, जहां पर स्कूल से पढ़ाई कर दो छात्राएं वापस अपने घर लौट रही थी। जिनका दो मनचले पीछा कर उन पर अश्लील फब्तियां कर रहे थे। जैसे ही छात्राएं अपने घर के पास पहुंची तो एक मनचले ने छात्रा का हाथ पकड़ने का प्रयास किया। जिसका छात्रा ने विरोध किया। इसे देख आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा की आवाज सुन कर मनचले को दबोच लिया और उसकी चप्पल और बेल्टों से जबरदस्त तरीके से बीच रास्ते में ही पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें : Video : प्रॉपर्टी के लिए भतीजे ने चाचा-चाची को ऐसे उतारा मौत के घाट
इस मामले की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मनचले को हिरासत में लेकर के कोतवाली चली आई। पुलिस अब पीड़िता से पूछताछ के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है।