1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांड की धूमधाम से मनाई गई तेरहवीं, बड़े नेताओं सहित 5 हजार लोग हुए शामिल

गांव उकावली स्थित देव स्थल गुसांई बाबा की समाधि के प्रांगण में नंदी बैल उर्फ भोला सांड की रस्म तेहरवीं का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Aug 2018, 9:13 PM IST

muzaffarnagar

सांड की धूमधाम से मनाई गई तेरहवीं, बड़े नेताओं सहित 5 हजार लोग हुए शामिल

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक गांव में एक ऐसी अनोखी रस्म तेरहवीं मनाई गई, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह रस्म तेहरवीं किसी इंसान की नहीं बल्कि एक भगवान भोले शंकर की सवारी कहे जाने वाले सांड की थी। इस अनोखी रस्म तेहरवीं में क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। जिसमें सभी गांव वालोें ने मिलकर बड़ी धूमधाम के साथ सहयोग किया। दरअसल गांव में घूमने वाले एक लावारिश सांड की मौत के बाद मनाई गई इस रस्म तेहरवीं में इंसानों की रीति रिवाज के साथ ब्रह्मभोज के बाद मृतक सांड के 3 माह के बछड़े को उसका उत्तराधिकारी भी चुना गया, जिसे विधायक सहित गांव के लोगों ने पगड़ी पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी।

दरअसल मामला बुढाना तहसील क्षेत्र के गांव उकावली का है, जहां मृतक सांड भोले की तेहरवीं बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। रस्म तेहरवी में राजनेताओं समेत करीब 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। ब्रह्मभोज के बाद मृतक सांड के 3 माह के बछड़े को रस्म पगड़ी पहनाई गयी। गांव उकावली स्थित देव स्थल गुसांई बाबा की समाधि के प्रांगण में नंदी बैल उर्फ भोला सांड की रस्म तेहरवीं का आयोजन किया गया। हवन पूजन के बाद सुबह 9 बजे भंडारा शुरू हुआ और शाम तक चलता रहा। भंडारे में राजनेताओं समेत करीब 5 हजार लोगों ने ब्रह्मभोज किया। बाद में मौजिज लोगों की उपस्थिति में रस्म पगड़ी का भी आयोजन हुआ। ग्रामीण पवन त्यागी की गाय के तीन माह के बछड़े को रस्म पगड़ी पहनाई गयी। ग्रामीणों ने बताया कि यह बछड़ा मृतक सांड की ही संतान है। बता दें कि 24 जुलाई को विद्युत लाइन का तार टूटने से भोला सांड बिजली की चपेट में आ गया था। जिसकी करंट से मौके पर ही मौत हो गयी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इंसानी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार सांड का अंतिम संस्कार किया और भोले की तेहरवीं करने निर्णय किया। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा शिवालय में मृतक सांड की एक मूर्ति भी स्थापित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि भोले सांड की खूबियों को ग्रामीण भुला नहीं पाएंगे।

ये नेता हुए शामिल
रस्म तेहरवी में भाजपा विधायक उमेश मलिक, एसडीएम कुमार भूपेंद्र, प्रतोष त्यागी, जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, सांसद डॉक्टर संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, रामकुमार सहरावत, ठाकुर मोनू, रामबीर, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश